खबर शेयर करें -
  1. रुड़की: रील बनाने के लिए आजकल लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। आए दिन रील बनाने की दीवानगी के चलते कई लोगों की जान जाने के मामले भी सामने आते रहते हैं। अब देवबंद रेलवे लाइन पर रील बनाते हुए एक नाबालिग का हाथ बिजली के खंभे से छू गया, जिससे उसको करंट लग गया। हायर सेंटर में उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

दरअसल, हाल ही में झबरेड़ा क्षेत्र में नई रेलवे लाइन का निर्माण किया गया है, लेकिन रेलवे लाइन का कुछ कार्य अभी भी जारी हैं। बीते सोमवार को कोटवाल आलमपुर का 15 वर्षीय लड़का अपने दोस्तों के साथ गांव के निकट रेलवे लाइन के खंभे के पास खड़ा होकर रील बना रहा था। रील बनाते समय उसका हाथ अचानक एक खंभे से लग गया, जिससे उसे जोरदार करंट का झटका लग गया। करंट का झटका लगने से नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

इलाज के दौरान मौत

नाबालिग के साथ मौके पर मौजूद उसके अन्य साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, और अपने घायल बेटे को रुड़की अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन बीते मंगलवार हायर सेंटर में इलाज के दौरान नाबालिग में की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

पुलिस को नहीं दी गई सूचना

मृतक नाबालिग का शव मंगलवार को ही कोकोटवाल आलमपुर पहुंचाया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में उनको कोई सूचना नहीं दी गई है। इस हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर छा गई है।