ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में चार धामों के कपाट खुलने की तारीखों के साथ ही धामी सरकार ने तैयारियों को तेज कर दिया है। केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग अब शुरू हो चुकी है।

चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खासकर केदारनाथ धाम के प्रति लोगों की आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग मंगलवार सुबह 12 बजे खुलने के बाद केवल 15 मिनट में ही पूरे महीने के स्लॉट भर गए।

इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मई महीने के लिए 38,850 टिकट बुक किए गए। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलने जा रहे हैं। इस धाम के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से हेली सेवा की बुकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: (ब्रेकिंग) दुकानें दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

मई महीने के लिए 8 अप्रैल को बुकिंग स्लॉट खुलने के 15 मिनट के भीतर सभी टिकटें बिक गईं। टिकट बुकिंग के दौरान साइट पर लोड बढ़ने के कारण कुछ तकनीकी समस्याएं भी आईं।

जो लोग टिकट बुक करने में असफल रहे हैं, उन्हें अब जून के लिए स्लॉट खुलने का इंतजार करना होगा। केदारनाथ धाम के लिए पवन हंस, आर्यन एविएशन, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन और एयरो एयरक्राफ्ट जैसी कंपनियां हेली सेवा प्रदान कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व सभासद समेत दो गिरफ्तार

एक आईडी से केवल 6 टिकट ही बुक की जा सकेंगी। यूकाडा के एसीईओ दयानंद सरस्वती ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के तहत रोजाना 1295 यात्रियों के लिए टिकट बुक की गई हैं। चूंकि यात्रा 2 मई से शुरू हो रही है, इसलिए मई में 30 दिनों के लिए लगभग 38,850 टिकट बुक किए गए हैं।

केदारनाथ के कपाट 2 मई को खुलेंगे। चारधाम यात्रा के लिए धामों के कपाट खुलने की तिथियां तय कर दी गई हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल, केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता आंदोलन का 20वां दिन: 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर की जा सकेगी। इसके अलावा मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण संभव है। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे।

बुकिंग की प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए श्रद्धालु 24 घंटे टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad