खबर शेयर करें -

7 सितंबर दिन शनिवार को आज शश राजयोग वर्तमान है और चंद्रमा आज शुक्र की राशि तुला में गोचर करते हुए चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र से संचार करेंगे। और आज बुधादित्य योग भी कायम रहेगा। ऐसे में आज शनिवार का दिन भगवान गणेश की कृपा से मेष मिथुन सहित कुंभ राशि के लिए भी उन्नति और लाभदायी रहेगा। देखें आज सितारों की चाल से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहने वाला है। जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि को लाभ और सम्मान मिलेगा
​मेष राशि को लाभ और सम्मान मिलेगा
मेष राशि के जातक आज पारिवारिक जीवन में सुख और आपकी सहयोग पा सकेंगे। आपको आज जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज अपने घर के कुछ अटके काम को पूरा कर पाएंगे। धर्म कर्म के काम में भी आज आपको शामिल होने का अवसर मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। कमाई अच्छी होने से आपका मन भी प्रसन्न होगा। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें पीपल को जल भी दें।

​वृषभ राशि वालों को उपहार मिलेगा
​वृषभ राशि वालों को उपहार मिलेगा
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। वैसे आज आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज कुछ नई तकनीक को सीखने का मौका मिलेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। उपहार की भी प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से अनबन चल रही है तो वह आज समाप्त हो जाएगी।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

​मिथुन राशि के लिए लाभदायक रहेगा दिन
​मिथुन राशि के लिए लाभदायक रहेगा दिन
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि भाग्य आपके लिए आज तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से आप किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में आज सफल रहेंगे। आपको आज बिजनेस में अच्छी कमाई मिलने का योग है। शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श कर सकते हैं। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। आपका ध्यान आज घर की साज सज्जा पर भी रहेगा और इस पर आप धन भी खर्च करेंगे।

यह भी पढ़ें -  18 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ-सूचनाएं, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभदायक होगा।

​कर्क राशि वालों को मन पसंद भोजन मिलेगा
​कर्क राशि वालों को मन पसंद भोजन मिलेगा
कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि आज गणेशजी की कृपा आप पर बनी हुई है। ऐसे में आज आपके पास खुद को साबित करने के कई अवसर आएंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते है। कला साहित्य में आज आपकी रुचि रहेगी। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। मन पसंद भोजन का आनंद लेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश को आप दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें।

​सिंह राशि के जातक नया काम शुरू कर सकते हैं
​सिंह राशि के जातक नया काम शुरू कर सकते हैं
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपका प्रभाव बना रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से संबंध मधुर रहेगा और मांगने पर उनसे आपको सहयोग भी मिल जाएगा। आप आज अपने शौक पर धन खर्च करेंगे। वाहन खरीदने के इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है। नया काम भी आज आप शुरू कर सकते हैं।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को रोटी खिलाएं और सूर्यदेव को जल से अर्घ्य दें।

​कन्या राशि वालों को सुख साधन प्राप्त होंगे
​कन्या राशि वालों को सुख साधन प्राप्त होंगे
कन्या राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आप आज कला और साहित्य में रुचि लेंगे और आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में भी आपको आज शामिल होने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आज आपकी अच्छी रहेगी। आपको आज उपहार की प्राप्ति और अचानक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको आज भौतिक सुख साधनों पर भी धन खर्च करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन आज अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें -  18 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ-सूचनाएं, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दूर्वा अर्पित करें।

​तुला राशि के लिए दिन शुभ रहेगा
​तुला राशि के लिए दिन शुभ रहेगा
तुला राशि में आज चंद्रमा का गोचर इनके लिए शुभ रहेगा। लेकिन आपको आज भावुकता पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेगे। वैसे आज आपका मन शांत रहेगा और आप समय पर सटीक निर्णय लेकर लाभ पा सकते हैं। नौकरी में आपको आज विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है उनकी बात आज पक्की हो सकती है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ सुबह शाम करें।

​वृश्चिक राशि के जातक लाभ पाएंगे
​वृश्चिक राशि के जातक लाभ पाएंगे
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन गुरु की शुभ दृष्टि से शुभ रहने वाला है। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी और परिवार में आज आप बेहतर प्रबंधन कर पाएंगे। वैसे आपके लिए सलाह है कि अगर आप धन का लेनदेन करना चाह रहे हैं तो आज लेनदेन में समझदारी बरतें। शाम का समय आपका आज परिवार के साथ मौज मस्ती में बीतेगा। आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद भी ले पाएंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दे और श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

​धनु राशि वालों को रुका धन मिलेगा
​धनु राशि वालों को रुका धन मिलेगा
आज का दिन धनु राशि के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आज आपका मन धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में रमेगा। आपको आज किसी किसी अटके काम के संपन्न होने की खुशी होगी। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। कहीं से रुका हुआ धन भी आज आपको मिल सकता है। आज आप घरेलू जरूरतों के सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आप आज विदेश से जुडे़ काम में भी लाभ पाएंगे। आयात निर्यात के काम से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  18 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ-सूचनाएं, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

​मकर राशि के जातक आज जोखिम से बचें
​मकर राशि के जातक आज जोखिम से बचें
मकर राशि के लिए आज का दिन शनि महाराज की कृपा से अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त होगा। आप आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की व्यवस्था पर ध्यान देंगे और आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आज आपको लेकिन जोखिम लेने से बचना होगा क्योंकि आपका दिया हुआ धन आज फंस सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश और लक्ष्मीजी को आज खीर का भोग लगाएं।

​कुंभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा
​कुंभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा
आज कुंभ राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज कहीं से अचानक धन का लाभ मिलेगा। आप आज भविष्य के लिए निवेश भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपका दिन आज सुखमय बीतेगा। भाई बहनों से आपको आज मदद मांगने पर सहयोग मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज कीमती सामान का ध्यान रखें नहीं तो खो सकता है अथवा चोरी हो सकता है। वाहन पर आप आज धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से उपहार की प्राप्ति होगी।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें और गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।

​मीन राशि के जातक शत्रुओं से सतर्क रहें
​मीन राशि के जातक शत्रुओं से सतर्क रहें
मीन राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज जोखिम लेने से बचना होगा। अगर जमीन जायदाद से संबंधित कोई विवाद चल रहा है तो आज उसे किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझा पाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आप आज सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। सलाह है कि सेहत की अनदेखी से बचें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

 

You missed