ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या में रविवार को खेत में चारा काट रही 17 वर्षीय छात्रा की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन उसे अचेत अवस्था में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, मंजू बुंगियाल (17) पुत्री कैलाश बुंगियाल खेत में रोज की तरह चारा काट रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिवारजन तुरंत उसे लेकर अस्पताल निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मंजू की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

मंजू इंटर कॉलेज भोलपुर में कक्षा 11 की छात्रा थी और पढ़ाई में मेधावी मानी जाती थी। उसकी असमय मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गौला रेंज के रेंजर हरीश टम्टा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और जल्द ही मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad