ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल: शनिवार शाम आईटीबीपी की जवानों से भरी बस पलट गई जिसमें सवार कई जवान घायल हो गए हैं। बस में ITBP के 39 जवान सवार थे जिसमें से 8 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी खाडी ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे बीती रात भी कोटद्वार में एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 3 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। आज भी टिहरी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौटते समय आईटीबीपी जवानों की बस ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 39 जवान सवार थे जिनमें से 8 घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को घटना की सूचना दी

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

इसके बाद सभी घायल जवानों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से पीएचसी फकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना आज शाम करीब 4 बजे की है। घायल जवानों को सीएचसी खाडी के साथ ही नरेंद्र नगर स्थित श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट के अनुसार सभी जवान सामान्य रूप से घायल हुए हैं और उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad