ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार रात 9:15 बजे गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस गंगनानी के पास 20 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ से जा अटकी।

इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच लोगों की हालत गंभीर है। बस में कुल 27 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सियासी हलचल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना से लेकर हत्या की साजिश तक के आरोप

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंची। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि दीपा (55) निवासी हल्दूचौड़, हल्द्वानी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य महिलाओं ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चालक विजय कुमार के अलावा लीलाधर पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, उनकी पत्नी गीता और दीपा पांगती (सभी निवासी हल्द्वानी) को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बस में सवार सभी यात्री दिल्ली, महाराष्ट्र और हल्द्वानी के थे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

घटना के बाद डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उचित उपचार के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द, मानसिक उपचार के बाद रिहाई के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad