breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक कार के भीतर एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान बागेश्वर निवासी के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही स्टेशन परिसर में लोगों का तांता लग गया। पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल को घेर लिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad