खबर शेयर करें -

देहरादून, 25 सितंबर 2026। उत्तराखंड में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सभी 13 जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है।

26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट तथा हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में येलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में रेड अलर्ट रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज तथा बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सात जिलों में स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 26 सितंबर को नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर सड़कें खोलने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनरी को रणनीतिक स्थानों पर तैयार रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

प्रशासन ने लोगों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने तथा नदी-नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के 1070, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के 1077 और आपातकालीन सेवा 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad