खबर शेयर करें -

सोहाना थाने के अंतर्गत पड़ते गांव श्याम पुर में एक महिला ने अपने जेठ के साथ मिलकर अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। यह हत्या आरोपी महिला व जेठ ने अपने संबंध छिपाने के लिए की।

महिला ने पहले अपनी बेटी को सल्फास खिलाया और उसके बाद उसका गला घोट दिया। मृतका की पहचान प्रीत कौर के रूप में हुई है। आरोपियों ने हत्या के बाद अगले ही दिन बेटी का सुबह 7 बजे अंतिम संस्कार भी कर दिया। बच्ची के अंतिम संस्कार से पहले उसे कार से कुचला भी गया, ताकि कोई सबूत न बचे।

एसएचओ सोहाना जसप्रीत सिंह काहलों को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी मां व उसके जेठ के खिलाफ एसएचओ के बयान पर सोहाना थाने में बीएनएस की धारा 103(1), 123, 238/3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

आरोपियों की पहचान अंग्रेज कौर व हत्या में सह आरोपी जेठ जगतार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी फरार हैं, सूत्रों के अनुसार जगतार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

दस दिन पहले हुई थी हत्या

लड़की की हत्या करीब 10 दिन पहले की गई थी। दोनों आरोपियों ने हत्या को छिपाने का प्रयास किया। दरअसल अंग्रेज कौर व उसके जेठ जगतार सिंह के बीच लंबे अरसे से संबंध थे। दोनों गांव श्यामपुर में ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। अंग्रेज कौर का पति गुरदीप सिंह फौज में है। उसकी बेटी प्रीत कौर ने अपनी मां और ताया को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। दोनों को डर था कि उनकी बेटी सब कुछ अपने पिता को बता देगी, जिससे उनकी पूरे गांव में बदनामी होगी। दोनों ने बेटी की हत्या का प्लान बनाया। उन्होंने रात के समय बेटी प्रीत कौर को जबरन सल्फास खिलाई और जब तक उसकी मौत नहीं हुई तब तक उसका गला घोंटते रहे। हत्या के बाद दोनों अलसुबह श्मशानघाट पहुंचे और पेट्रोल छिड़ककर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूत्रों के अनुसार संस्कार से पहले मासूम को कार से कुचला गया।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

गांव में बताया सांप के डसने से हुई मौत

इस हत्या को पूरी तरह से गुप्त रखा गया। आरोपियों ने बचने के चक्कर में गांव में यह अफवाह फैला दी कि प्रीत कौर को रात के समय सोते हुए सांप ने काट लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। हत्यारों ने इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि हत्या सांप के डसने से नहीं बल्कि उन्होंने खुद की है। उन्होंने न तो लाश किसी को देखने दी और न ही संस्कार के दौरान किसी को शामिल किया। गांव के लोगों के अनुसार जगतार सिंह व उसके दो बेटे दबंग किस्म के हैं। इस कारण उनके खिलाफ कोई बोलने से भी गुरेज करता है।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

ताया जगतार सिंह ने शराब के नशे में उगला राज

इस हत्या का शायद कभी पता न चगता। सूत्रों के अनुसार मृतक बच्ची के ताया जगतार सिंह ने शराब पीकर किसी व्यक्ति के सामने यह राज उगल दिया। यह बात आगे गांव में फैल गई। जिसके बाद एसएचओ सोहाना को भी इसकी जानकारी मिली। जब जांच की तो पुलिस को सच्चाई का पता चला। हत्या के बाद से अंग्रेज कौर फरार है और उसके घर पर ताला लगा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad