ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता में शादी समारोह के दौरान दूल्हे द्वारा अचानक विवाह करने से इनकार किए जाने के चर्चित मामले में अब नया घटनाक्रम सामने आया है। शादी टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच उपजा विवाद आखिरकार आपसी सहमति से सुलझ गया है। 21 नवंबर 2026 को दोनों पक्षों की मौजूदगी में लिखित समझौतानामा तैयार कर मामले का निस्तारण कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस-वे से टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन तक: सीएम धामी ने पीएम मोदी के सामने रखीं उत्तराखंड के विकास की चार अहम मांगें

गौरतलब है कि बिंदुखत्ता में एक युवती के विवाह समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब शादी की रस्में चलने के बीच दूल्हे ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। समारोह में मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों के सामने अचानक लिए गए इस फैसले से शादी की खुशियां पलभर में विवाद में बदल गई थीं। दूल्हे के इनकार के चलते विवाह संपन्न नहीं हो सका और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी।

यह भी पढ़ें -  काशीपुर में रिटायर्ड CRPF जवान ने महिला और दो बच्चों पर खुखरी से किया जानलेवा हमला, तीनों गंभीर; वारदात के बाद खुद अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर चला। आखिरकार 21 नवंबर को आपसी सहमति से लिखित समझौता तैयार किया गया। समझौतानामे में दोनों पक्षों ने विवाद समाप्त करने और भविष्य में इस प्रकरण को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं रखने पर सहमति जताई है।

यह भी पढ़ें -  पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर फिलहाल राहत, लेकिन तेल कंपनियों को भारी नुकसान; पेट्रोल पर ₹3.10 और डीजल पर ₹24.50 प्रति लीटर का घाटा

लिखित समझौते के बाद बिंदुखत्ता का यह चर्चित शादी प्रकरण फिलहाल शांत होता नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।