ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्यूलिकोट के आगे आमपड़ाव क्षेत्र में दो वाहनों की भिड़ंत के बाद जमकर हंगामा हो गया। हादसे में एक टैक्सी सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं, दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर लात-घूंसे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल की ओर से हल्द्वानी जा रही फॉक्सवैगन पोलो कार और हल्द्वानी से नैनीताल की तरफ आ रही आल्टो टैक्सी की आमपड़ाव के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आल्टो टैक्सी सड़क पर पलट गई और उसमें सवार तीन यात्री वाहन के भीतर फंसकर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता: लाखों की चोरी, परिवार को कमरों में किया कैद; 35 लाख से अधिक के जेवर लेकर फरार हुए चोर

टैक्सी यूनियन से जुड़े गिरीश भट्ट के मुताबिक, आल्टो टैक्सी हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान पोलो कार कथित तौर पर गलत दिशा से आकर टैक्सी से टकरा गई। टक्कर के बाद टैक्सी सड़क किनारे पहाड़ी की तरफ धकेलते हुए पलट गई।

आरोप है कि हादसे के बाद पोलो कार में सवार लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने टैक्सी सवारों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। इसी बीच ज्यूलिकोट के ग्राम प्रधान नवल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाद कर रहे लोगों से सड़क खाली करने को कहा, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर में हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच माला पहनाने को लेकर हुई दिलचस्प नोकझोंक, मुस्कुराती नजर आईं कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद पोलो कार सवार चार लोगों को पकड़ लिया। इसी बीच स्कॉर्पियो वाहन से उनके कुछ अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया। इस तरह मामले में कुल छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

यह भी पढ़ें -  मां के निधन पर भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठकर निहारते रहे मां का चेहरा; आज हरिद्वार के चंडी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

हादसे में घायल रोशन, अमित और हिमांशु को उपचार के लिए नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार के अनुसार, तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सड़क हादसे के बाद हुई मारपीट की घटना से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।