ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मंडी चौकी क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की पहचान राजकुमार (35) पुत्र शिपतार सिंह निवासी केसोपुरकला, थाना दातागंज, बदायूं के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था और फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

मंगलवार को वह रोज की तरह फेरी लगाकर घर लौटा था। लेकिन बुधवार सुबह जब उसकी पत्नी की आंख खुली, तो उसने राजकुमार को कमरे में फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

पुलिस जांच में जुटी

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad