खबर शेयर करें -

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में प्रस्तावित निकाय चुनावों में जोर- शोर से भाग लेगी। आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बुधवार को देहरादून में आयोजित संकल्प सभा में कहा कि पार्टी जल्द बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करेगी।

वार्ड नंबर 35 श्रीदेव सुमन नगर में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कलेर ने कहा कि जैसे – जैसे लोकसभा चुनाव बीत रहा है, भाजपा को अपनी हार का अहसास होने लगा है। इस कारण भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के बजाय ध्यान भटकाने के लिए भावुक मुद्दे उछालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से दस साल के कार्यकाल का हिसाब पूछ रही है।

इस कारण भाजपा की करारी हार तय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जल्द ही पार्टी संगठन को विस्तार दिया जाएगा। साथ ही पार्टी आने वाले निकाय चुनावों में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगी, उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव तैयारी में जुटने को कहा। सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल नाथ, के साथ ही कासिम, डॉ शोएब अंसारी, फुरकान प्रधान, अमीर हसन, हारून मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad