ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी मार्ग स्थित बेलगढ़ नाले में एक कार गिरने का मामला सामने आया है. घटना में 2 लोग घायल हुए हैं. गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

देर रात करीब 2 बजे रामनगर हल्द्वानी मार्ग स्थित बेलगढ़ नाले में एक कार गिर गई. इस हादसे में कार सवार 2 लोग घायल हो गये. हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस व दमकल कर्मियों को दी गई. सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू यूनिट घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

बता दें नाले में गिरी कार में सिद्धांत अग्रवाल और साहिल अग्रवाल नाम के दो व्यक्ति सवार थे, जिन्हें रेस्क्यू यूनिट ने बाहर निकाला. हादसे में सिद्धांत अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 की मदद से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

रामनगर के दमकल विभाग में तैनात एफएसओ सुशील कुमार ने बताया कि रात 2बजे के आसपास हमे सूचना मिली कि एक कार रामनगर हलद्वानी मार्ग स्थित बेलगढ़ नाले में बह गई है. जिसके बाद हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची, तभी देखा कि नाला सूखा था. उन्होंने बताया कि कार में 2 युवक थे. दोनों ही युवक मुरादाबाद के रहने वाले हैं. यह लोग कार से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे.

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

एफएसओ ने बताया कि उक्त कार काफी तेज गति में थी.जिससे कार अनियंत्रित होकर बरसाती नाले में गिर गई. उन्होंने संभावना जताई है कि कार चालक नशे में था. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad