ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल की 12 वर्षीय छात्रा बुधवार को मां की डांट से क्षुब्ध होकर हल्द्वानी पहुंच गई जिसके बाद दिल्ली की बस में सवार हो गई। परिजनों के बस स्टेशन आकर सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि वह काफी देर पहले ही रोडवेज बस में बैठकर चली गई है।

नैनीताल की 12 वर्षीय छात्रा बुधवार को मां की डांट से क्षुब्ध होकर हल्द्वानी पहुंच गई, जिसके बाद दिल्ली की बस में सवार हो गई। परिजनों के बस स्टेशन आकर सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि वह काफी देर पहले ही रोडवेज बस में बैठकर चली गई है। पुष्टि करने के लिए परिचालक को छात्रा का फोटो भेजी गई, जिसके बाद रास्ते में रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, 12 साल की एक छात्रा बुधवार दोपहर 12 बजे हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाली बस में सवार हो गई। उसने अपना टिकट भी कटवाया। इस बीच उसकी तलाश में परिवार के लोग भी स्टेशन पहुंच गए। यहां उन्होंने वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज इंदिरा भट्ट से मदद मांगी, जिसके बाद कैमरे में बच्ची स्टेशन में दिखाई दी। फिर सीसीटीवी के आधार पर दिल्ली रूट के परिचालक अख्तर चौधरी को फोन कर पूरा मामला बताया गया।

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

परिचालक को फोटो भेजने पर उसने छात्रा के बस में सवार होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिजन से बात कर पिलखुवा में हाईवे पर पहुंचे उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad