ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

एक शख्स ने 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप किया. पुलिस ने पीड़ित के पिता के शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी को बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया.

बलिया में एक शख्स ने 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप किया. पुलिस ने पीड़ित के पिता के शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी को बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी से बताया कि 14 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को मंगलवार को चितबड़ागांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि यहां के एक गांव की लड़की को 22 सितंबर को डुमरी गांव के गोलू राजभर ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था.

मामले में SHO ने कही ये बात 

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

चितबड़ागांव एसएचओ प्रशांत चौधरी ने बताया कि आरोपी ने 22 सितंबर को नाबालिग को किडनैप कर लिया और उसके साथ रेप किया. लड़की को रविवार को पुलिस ने मुक्त करा लिया. उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी को बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad