खबर शेयर करें -

चमोली के थराली में भीषण सड़क हादसा हो गया है. कुलसारी – आलकोट – माल बजवाड़ – मोटर मार्ग पर हुए एक अल्टो कार Uk 11Ta 3880 नोणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे ऑल्टो किसी सवारी को छोड़ने नोणा गांव गई थी. ढालू और नोणा गांव के पास ऑल्टो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की दी. मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं डीडीआरएफ की टीम में स्थानीय लोगों के साथ घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर खाई से निकाला. इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

दोनों शवों का रेक्सयू किया गया है. सड़क दुर्घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया सड़क हादसे में वाहन चालक दर्शन राम उम्र 54 पुत्र लूती राम निवासी पासतोली एव दिनेश चंद्र जोशी उम्र 62 पुत्र बलराम जोशी की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

सूखी नदी में मिला शव: मुनिकीरेती स्थित खारा स्रोत बाईपास पुल के नीचे सूखी नदी में एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है. जिसे एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad