खबर शेयर करें -

एसआईटी की ओर से दाखिल प्रार्थनापत्र पर अदालत ने पुलकित के नार्को टेस्ट कराने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। एसआईटी दिल्ली की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में नार्को और पाॅलीग्राफ टेस्ट कराएगी।

कोटद्वार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत अंकिता हत्याकांड मामले में अब अगली सुनवाई 23 जनवरी को करेगी। इसी दिन इस केस के सत्र न्यायालय के सुपुर्द किए जाने की भी संभावना है। सोमवार को बचाव पक्ष की ओर से हत्याकांड से संबंधित इलेक्ट्रानिक साक्ष्य, कॉल डिटेल व व्हाट्सएप चैट की प्रति प्राप्त करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी

जिला शासकीय अधिवक्ता जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से प्रार्थनापत्र दाखिल किए गए जिसमें इस मामले केे सेशन कोर्ट के सुपुर्द करने से पहले कई नकल और प्रतिलिपियां प्रदान करने की मांग की गई। इसे देखते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि 23 जनवरी नियत कर दी है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

बताया कि एसआईटी की ओर से दाखिल प्रार्थनापत्र पर अदालत ने पुलकित के नार्को टेस्ट कराने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। एसआईटी दिल्ली की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में नार्को और पाॅलीग्राफ टेस्ट कराएगी। प्रयोगशाला से तिथि मिलने के बाद एसआईटी की ओर से यह जानकारी अदालत में दी जाएगी जिसके बाद अन्य कार्यवाही शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

पुलकित वर्तमान में पौड़ी जिला कारागार में न्यायिक अभिरक्षा में है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण ने बताया कि कोर्ट से चार्जशीट की नकल ली गई थी लेकिन सोमवार को इलेक्ट्रानिक साक्ष्य, कॉल डिटेल व व्हाट्सअप चैट की प्रति प्राप्त करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad