ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, नैनीताल,

परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर बहेड़ी निवासी दो युवतियां बीते दिवस नैनीताल पहुंच गईं। अपनी पहचान छिपाने के लिए दोनों ने बुर्का भी ओढ़ लिया। इनमें से एक युवती मुस्लिम और दूसरी हिंदू समुदाय की थी। तल्लीताल पुलिस ने संदिग्ध पाते हुए युवतियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक बहेड़ी यूपी निवासी दो युवतियों का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर परिजनों ने उन्हें फटकार दिया। फटकार से नाराज युवतियां भागकर नैनीताल पहुंच गईं। बीती देर रात युवतियों को बुर्के में इधर-उधर घूमते देख पुलिस को शक हुआ। मौके पर मौजूद कांस्टेबल चनी राम और शिवराज राणा ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता लगा कि दोनों युवतियां घर से गुस्सा होकर यहां आई हैं।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

युवतियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने युवतियों के परिजनों को सूचना दी। देर रात युवतियों के परिजन नैनीताल पहुंचे। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दोनों युवतियों की काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad