ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

यूपी के रामपुर से हथियार लेकर आ रहे एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो तमंचे, एक पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

नाबालिग छात्रा के साथ कार और होटल में किया दुष्कर्म, होटल संचालक समेत तीन लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार को कोसी नदी के नए पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टेड़ा रोड की ओर से बाइक पर आ रहे एक युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके लोअर की जेब से दो तमंचे, एक देसी पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विनायक कुमार निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी चोरपानी बताया। उसने बताया कि वह रामपुर से हथियार लेकर आया है। इन हथियारों को रामनगर में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की बाइक को भी सीज कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में दर्ज हुआ तीन तलाक देने का एक और मुकदमा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad