खबर शेयर करें -

बाजपुर, । घरेलू कलह को लेकर उपजे विवाद में महिला ने अपने पति पर तवे से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

नगरपालिका के वार्ड नंबर-8 मोहल्ला सुभाषनगर में चंद्रप्रकाश उर्फ सोनू का अपनी पत्नी कंचन से घरेलू विवाद चल रहा था। सुबह-शाम दोनों में गाली-गलौज व शोरशराबा होता था। गुरुवार की सुबह भी दोनों जब विवाद हुआ तो गुस्से में आई कंचन ने रोटी सेकने वाले तवे से पति चंद्रप्रकाश पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।

इस दौरान वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपित महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चंद्रप्रकाश के पिता शंकर की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी से होता था आए दिन विवाद
तहरीर में शंकर सिंह ने कहा है कि उसके तीन लड़के एवं एक लड़की हैं। सभी शादीशुदा हैं। सुभाषनगर बाजपुर में दो मंजिला मकान व दुकान है। निचले तल में वह स्वयं व बेटा जगदीश रहता है तथा दूसरी मंजिल में सबसे बड़ा वाला बेटा इन्द्रपाल अपनी पत्नी अनीता (दोनों मूक बधिर) एक कमरे में रहते हैं।

दूसरे कमरे में चंद्रप्रकाश अपनी पत्नी कंचन व अपने दोनों बच्चों गीतांजली व कुशाल के साथ में रहते हैं। चंद्रप्रकाश नशे का आदी था। आरोप है कि बहू कंचन का किसी बाहरी लड़के के साथ प्रेम संबंध था। इसको लेकर चंद्रप्रकाश और कंचन में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। गुरुवार की सुबह बहू कंचन निचली मंजिल पर आई बोली कि चन्द्रप्रकाश को देखो क्या हो गया है। जब सभी कमरे में पहुंचे तो उसके सिर, नाक और मुंह से खून निकल रहा था।

हाथ पूरी तरह से अकडे़ हुए थे और वो मृत अवस्था में पड़ा था । तहरीर के आधार पर पुलिस ने कंचन के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर शव पोस्टर्माटम को भेज दिया है। सोनू का विवाह लगभग नौ साल पहले किच्छा निवासी कंचन के साथ हुआ था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad