ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

आठ महीने की गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इलाज के लिए उसे हल्द्वानी के दो अस्पताल ले गए, लेकिन गर्भवती और गर्भ में पल रहे उसके बच्चे को नहीं बचाया जा सका। परिजनों का आरोप है कि अस्पतालों में बेहतर उपचार न मिलने से महिला की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट की नई पारी का आगाज, भव्य समारोह में हुआ जोरदार स्वागत; मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

पहले प्राइवेट अस्पताल ले गए थे परिजन

पुलिस के मुताबिक पंतनगर की पंत विहार कॉलोनी निवासी अवनीस पांडे की 29 वर्षीय पत्नी स्वाति पांडे आठ महीने की गर्भवती थीं। उनके पति लुधियाना पंजाब में नौकरी करते हैं। स्वाति पंतनगर में मायके में रह रही थीं। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम को स्वाति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया, जिस कारण उसे इलाज के लिए हल्द्वानी के मुखानी चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल लाए।

यह भी पढ़ें -  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 निरीक्षक-दरोगाओं की नई तैनाती, रुद्रपुर से जसपुर तक बदली जिम्मेदारियां

हालत गंभीर होने पर गर्भवती को यहां से रेफर कर दिया। जिसके बाद उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पतालों में बेहतर इलाज मिलता तो बेटी की जान बच सकती थी। उसके इलाज में लापरवाही की गई है। इधर, कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी। हादसे के बाद परिवार सदमे में है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad