खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ को रही एक स्कूटी सरयू नदी में जा गिरी. जिसमें सवार एक युवती झाड़ियों में फंसने से बच गई वहीं दूसरी युवती लापता हो गई है. वहीं, अल्मोड़ा और पिथोरागढ़ की पुलिस व एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश में जुटी हुई है.

स्कूटी समेत गिरी युवतियां: जानकारी के मुताबिक, सोमवार को शाम 7 बजे पिथौरागढ़ के बजेठी निवासी दो युवतियां किरन पुत्री स्व. कैलाश राम (उम्र 26 वर्ष) अपनी सहेली संगीता पुत्री उमेद राम (उम्र 23 वर्ष) के साथ हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी. जो शाम करीब 7 बजे सरयू पनार पुल के पास पहुंचे. तभी पुल क्रॉस करने के बाद मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई. जिससे दोनों स्कूटी समेत सरयू नदी में जा गिरी.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

संगीता झाड़ियों में फंसी, किरन सरयू में बह गई: इस दौरान स्कूटी में बैठी संगीता छिटककर सड़क से नीचे झाड़ियों में फंस गई. वहीं, किरन सड़क से करीब 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्कूटी हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झाड़ी में फंसी संगीता को सकुशल बचा लिया.

यह भी पढ़ें -  🎓 उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्री के निर्देश: छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित, आत्मनिर्भरता पर जोर

किरन का अभी तक नहीं चला पता: वहीं, उसकी सहेली किरन का कोई पता नहीं चला तो पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया. देर रात तक वो नहीं मिली. वहीं, अंधेरा हो जाने पर सर्च अभियान होल्ड कर दिया गया. आज सुबह से फिर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं लग सका है.

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

पिथौरागढ़ पुलिस की थाना गंगोलीहाट और अल्मोड़ा पुलिस की थाना दन्या टीम व एसडीआरएफ टीम की ओर से स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया. पानी का बहाव तेज और अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान में परेशानी हुई. अभी तक किरन का पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना युवती के परिजनों को दे दी गई है. युवती के परिजन भी रेस्क्यू टीमों के साथ मौके पर है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad