breaking news
खबर शेयर करें -

मोती नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कल शाम गोला पुल से छलांग लगाने वाले 16 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट का शव आज सुबह एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ड्राइंग लेने आया था प्रियांशु, अचानक उठाया आत्मघाती कदम

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोती नगर निवासी प्रियांशु बिष्ट (उम्र लगभग 16-17 वर्ष) रविवार शाम करीब 5 बजे घर से ड्राइंग का सामान लेने की बात कहकर निकला था। परिजनों के मुताबिक, घर में किसी भी तरह की कोई कहासुनी या तनाव नहीं था। लेकिन गोला पुल पर पहुँचकर अचानक उसने नदी में छलांग लगा दी। प्रियांशु ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक रहस्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर के रिसॉर्ट में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 62 गिरफ्तार

बचाने दौड़े स्थानीय लोग, देर रात तक चला रेस्क्यू

​घटना के वक्त मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बच्चे को बचाने का प्रयास किया और नदी में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। रेस्क्यू टीम ने रविवार देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, पर अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें -  🟥 सड़क विवाद: युवक ने प्रधान प्रतिनिधि पर धमकी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

सुबह ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ उतरी SDRF, चंद मिनटों में मिला शव

​सोमवार तड़के सुबह करीब 5:00 बजे एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर पूरी तैयारी और ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद, महज कुछ ही मिनटों के भीतर टीम ने प्रियांशु के शव को ढूंढ निकाला।

बड़ी सीख: इस दुखद घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर खेलती-कूदती उम्र के इस किशोर के मन में ऐसा क्या चल रहा था, जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।