breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। (Bindukhatta)

बीती शाम लालकुआं क्षेत्र स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में हुए व्यापारी पर हमले की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। बिंदुखत्ता निवासी एक महिला ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते दोपहर जब वह उक्त दुकान में चूड़ी पहनने गई थी, तो दुकानदार ने उसके साथ गलत नीयत से अभद्रता की। महिला ने बताया कि उसने मौके पर ही विरोध किया और इसके बाद वह घर पहुंची तो पूरी घटना अपने पति को बताई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

 

महिला के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही उसका पति आवेश में आ गया और अपने साथियों के साथ उक्त दुकानदार से मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

इसी दौरान चार युवकों ने दुकान में घुसकर व्यापारी के सिर पर पाटल से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तीन हमलावरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक भागने में सफल हो गया।

महिला ने व्यापारी पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लाइनपार क्षेत्र में एक व्यापारी से मारपीट और एक महिला द्वारा छेड़छाड़ की तहरीर, दोनों घटनाओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।