ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 

हरिद्वार, 8 अगस्त 2025 — हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कलियर थाना क्षेत्र में सक्रिय दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में एक आरोपी प्रवण पुत्र सुभाष चंद पर ₹5000 का इनाम भी घोषित था। दूसरा आरोपी अंकित पुत्र नेत्रपाल, दोनों निवासी धनौरी, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार हैं। अंकित की उम्र 23 वर्ष जबकि प्रवण की उम्र 22 वर्ष बताई गई है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्त महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये लोग अलग-अलग स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी कर उन्हें औने-पौने दामों पर बेचते थे और उससे मुनाफा कमाते थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

हरिद्वार पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष निगरानी और मुखबिर तंत्र के जरिए कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर और भी मामलों का खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

हरिद्वार पुलिस ने इस कार्रवाई को अपनी “अपराध पर प्रहार” मुहिम की एक बड़ी सफलता बताया है और जनता से वाहन चोरी से सतर्क रहने की भी अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।