ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी ने 55 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक स्थानीय शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

लालकुआं कोतवाली द्वारा द्वारा नशे एवं शराब के विरूद्द चलाए गए अभियान के तहत बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने दलबल समेत मुखबिर की सूचना पर सड़क के किनारे चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान पुलिस ने अजय कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता को तिवारी नगर प्रथम तिराहे से आगे चित्रकूट की ओर को भागते हुए देखा, जिसका पीछा किया तो पकड़े जाने पर उसके पास से अवैध कच्ची शराब के 55 पाउच बरामद हो गए,

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

इसके बाद उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसके चालान की कार्रवाई की गई। अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज गौरव जोशी, आरक्षी तरुण मेहता, अशोक कंबोज और वीरेंद्र रौतेला शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad