खबर शेयर करें -

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी 

नव–नियुक्त प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के पहले बिंदुखत्ता आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और राजनीतिक ऊर्जा का माहौल है।

युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता के स्वागत के लिए 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो हरि ऊँ वेंकट हाल, कालिका मंदिर के पास रामलीला परिसर में दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा।

यह भी पढ़ें -  🌊 गंगा तट पर विदेशी महिला ने बिकिनी पहनकर लगाई गंगा में डुबकी 😳 | वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल 🔥 | नेटिज़न्स में बंट गए मत 🙅‍♂️🙆‍♀️

प्रदेश महामंत्री बनने के बाद यह उनका प्रथम दौरा है, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने बताया कि यह आयोजन युवा शक्ति के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि “दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में युवाओं में प्रदेश विकास के प्रति नई ऊर्जा और संकल्प दिख रहा है।

 

यह भी पढ़ें -  🚨 जॉब के नाम पर ठगी 💼 | युवक के नाम पर खोला बैंक खाता और क्रेडिट कार्ड, उड़ाए ₹3.44 लाख | कोर्ट के आदेश पर दंपति और बैंक मैनेजर पर केस दर्ज 👮‍♂️

पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से भगवामय हो गया है।”पपोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ कोश्यारी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका लाभ कार्यकर्ताओं के मनोबल और संगठनात्मक मजबूती के रूप में पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए जा रहे हैं, सड़कों पर भाजपा के झंडे-पताकाएं लहरा रहे हैं और चारों ओर शुभकामनाओं के बैनर लगाए गए हैं। युवाओं से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक में जोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  💍 लालकुआं में सर्राफा व्यापारी पर फूटा लोगों का गुस्सा 😡 | 22 कैरेट बताकर बेचा 18 कैरेट सोना! | पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में लिया 👮‍♂️

प्रदेश महामंत्री के प्रथम बार आगमन पर भव्य बाइक रैली हल्द्वचौड़ से लालकुआं होते हुए बिंदुखत्ता कलिका मंदिर के पास रामलीला परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे जोश के साथ निकाली जाएगी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad