खबर शेयर करें -

बीजेपी नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी की बेटी की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में खूब घमासान मचा हुआ है। जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष को कुछ लोग शादी रोकने तक की धमकी देने पर उतारु हैं। अब बीजेपी नेता ने कहा कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी समारोह के समस्त कार्यक्रम नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है।

भाजपा महिला मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, तीन माह पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास

यह भी पढ़ें -  🇮🇳 कारगिल विजय दिवस: हल्द्वानी में शहीदों को नमन, देशभक्ति का संकल्प दोहराया

बीजेपी नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने बेटी की शादी के समस्त आयोजन स्थगित किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बेटी की विदाई भावुक क्षण होता है। मेरी बेटी की शादी एक मुस्लिम समुदाय के युवक से होने जा रही थी।

उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी व भविष्य को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी धूमधाम से किए जाने का निर्णय लिया था। जिसके परिपेक्ष्य में कार्ड छपवाए थे। लेकिन शादी का आमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शादी के पक्ष व विरोध में कई प्रकार की बाते सामने आई।

यह भी पढ़ें -  🚨 रेत के ढेर में छिपी मौत: हल्द्वानी में मिला युवक का शव डंपर हेल्पर पवन सिंह की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बेनाम ने कहा सोशल मीडिया पर उपजे विवाद के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी समारोह के समस्त कार्यक्रम नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है। कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं नहीं चाहता था कि बेटी की शादी पुलिस व प्रशासन की सुरक्षा के साए में संपन्न हो। कहा मैं जनभावनाओं का सम्मान करता हूं। बेटी की शादी को लेकर भविष्य में परिवार, शुभ चिंतकों व वर पक्ष के साथ मिलकर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-बिंदुखत्ता: ​कारगिल विजय दिवस: बिंदुखत्ता शहीद स्मारक पर जगमगाए कैंडल, अमर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हल्द्वानी – तीन जेल कर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर महिला लापता, महिला बिना पुलिस को तहरीर दिए अस्पताल से हुई लापता

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad