ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: विकासखंड सल्ट में एक 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ भाजपा नेता ने बकरी चराने गई एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर पीड़िता के परिजनों को लगातार धमका रहा है।

नाबालिग के परिजनों द्वारा राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उनकी बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा वहां पहुंचा और भाइयों को चॉकलेट देकर दूर भेजने की कोशिश की। मौका पाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से परिजनों को सूचना दी। आरोपी नेता लगातार उन्हें शिकायत न करने और समझौता करने की धमकी देता रहा। शुक्रवार को परिजनों ने हिम्मत जुटाकर देवायल में शिकायत दर्ज कराई। राजस्व पुलिस ने बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए सीएचसी देवायल भेजा है।

हरीश रावत ने खोला मोर्चा

इस निंदनीय मामले को लेकर हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि मौलेखाल से सूचना मिली है कि सल्ट थाने में एक रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसमें एक गरीब परिवार की बकरी चराने वाली 14 साल की नाबालिग के साथ एक पार्टी के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप है। हरीश रावत ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बजाय राजनीतिक दल के लोग उसे विधायक के घर ले जा रहे हैं। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि अगर राजनीतिक दलों के लोग इस तरह की हरकतें करेंगे, तो यह गंभीर मुद्दा बन जाएगा, खासकर जब आरोपी को स्थानीय स्तर पर एक पार्टी का शीर्ष नेता बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad