खबर शेयर करें -

हाइवे पर खैरना स्थित तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय के नजदीक पैट्रोल डीजल तथा रसोई गैस का काला कारोबार खूब फल फूल रहा है। तहसील मुख्यालय के नजदीक स्थित मैदान पर पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों से पैट्रोल डीजल व रसोई गैस उतार तस्करी की जा रही है। बीच बाजार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे काले कारोबार से पूरे बाजार क्षेत्र पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस की तस्करी जोर पकड़ गई है। पेट्रोल डीजल के काले कारोबार से बाजार क्षेत्र में भी खतरा मंडरा रहा है। बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। कालाबाजारी से सरकार को भी राजस्व की चपत लग रही है।

हाइवे पर खैरना स्थित तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय के नजदीक पैट्रोल डीजल तथा रसोई गैस का काला कारोबार खूब फल फूल रहा है। तहसील मुख्यालय के नजदीक स्थित मैदान पर पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों से पैट्रोल डीजल व रसोई गैस उतार तस्करी की जा रही है। बीच बाजार क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे काले कारोबार से पूरे बाजार क्षेत्र पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कभी भी बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

दिन के उजाले में काले कारोबार

खुलेआम हो रहे काले कारोबार से जहां सरकार को राजस्व की चपत लग रही है वहीं पहाड़ के उपभोक्ता भी ठगे जा रहे हैं। दिन के उजाले में हो रहे काले कारोबार पर जिम्मेदारों की नजर न पड़ना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वाहनों से उतारे जा रहे ज्वलनशील पदार्थ से कभी भी बड़ा हादसा सामने आ सकता है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। लोगों ने मामले पर कार्रवाई कर तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने की पुरजोर मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad