ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दीपावली के मौके पर तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक ने दुकानदार को टोका तो गुस्साए दुकानदार ने पहले गालीगलौज की, इसके बाद दांत से युवक के हाथ की अंगुलियां काट दीं

दीपावली के मौके पर तेज आवाज में गाने बजाने पर एक युवक ने दुकानदार को टोका तो गुस्साए दुकानदार ने पहले गालीगलौज की, इसके बाद दांत से युवक के हाथ की अंगुलियां काट दीं और तब तक नहीं छोड़ा, जब तक एक अंगुली कटकर जमीन पर नहीं गिर गई। शोरशराबा होने पर भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपित भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

तुलसी नगर पालीशीट वार्ड-पांच निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा के जयराज खड़का की बिजली की दुकान है। अक्सर दुकान पर तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं। आठ नवंबर की रात 10 बजे दुकान में गाने बज रहे थे। उनके बच्चों के स्कूल में टेस्ट चल रहे हैं,इसलिए पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही थी। इस पर उन्होंने दुकानदार को गाने बंद करने के लिए कहा तो हमलावर हो गया। दांतों से हाथ की एक अंगुली को काटकर अलग कर दिया। लोगों को आता देख जयराज जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि विभिन्न धाराओं में आरोपित पर प्राथमिकी की है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

कटी हुई अंगुली उठाकर अस्पताल ले गए स्वजन

महेंद्र का कहना है कि अंगुली कटने से वह लहूलुहान हो गया और दर्द से कराहने लगा। | स्वजन ने उसकी कटी हुई अंगुली को जमीन से उठाई और अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद वह थाने में शिकायत कराने पहुंचा है। आरोपित से जानमाल का खतरा बताया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad