breaking news
खबर शेयर करें -

सहसपुर (देहरादून):

सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैरागीवाला गांव में शनिवार शाम एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश और सिंचाई के पानी के मामूली विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गईं। हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक एवं निजी स्कूल के शिक्षक विनोद कश्यप (44) की निर्मम हत्या कर दी। इस खूनी संघर्ष में मृतक के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है, जिसे देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

घर में घुसकर बेलचे और हथौड़े से किया हमला

प्राथमिक जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मासूम और विनोद कश्यप के परिवार के बीच खेत की गूल (सिंचाई नाली) से पानी लेने को लेकर लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार शाम इसी रंजिश के तहत करीब 8 से 10 हमलावर बेलचा, हथौड़ा और अन्य घातक हथियार लेकर विनोद कश्यप के घर में जबरन घुस गए। हमलावरों ने पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। इस हमले में विनोद कश्यप की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं, बीच-बचाव करने आई परिवार की एक महिला सहित तीन अन्य लोग लहूलुहान हो गए। सभी घायलों को तत्काल हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  ​(बड़ी खबर) बिंदुखत्ता:कार से हो रही थी चरस की तस्करी, पुलिस ने एक को दबोचा, दो फरार

रविवार सुबह फूटा आक्रोश, आरोपी के घर पर पथराव

हत्या की खबर मिलते ही रविवार सुबह बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भारी संख्या में बैरागीवाला गांव में एकत्रित हो गए। मृतक के प्रति संवेदना और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इसी बीच, उग्र हुई भीड़ ने मुख्य आरोपी मासूम के घर पर धावा बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ व पथराव किया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: नाबालिग से दुराचार के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मौके पर पहुंचा बुलडोजर

गांव में भड़के इस आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन और कई थानों की पुलिस फोर्स तुरंत हरकत में आई। आला अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन बुलडोजर के साथ आरोपियों के ठिकानों पर पहुंचा। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मकानों को चिन्हित कर विधिक ध्वस्तीकरण (बुलडोजर कार्रवाई) की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  सेंचुरी मिल के CEO का संदेश: 'नेतृत्व निर्देशों से नहीं, स्वयं उदाहरण बनने से सार्थक होता है'

12 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस की सख्त चेतावनी

इस जघन्य हत्याकांड को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मासूम सहित कुल 12 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

​पुलिस महानिरीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने या सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून के तहत अत्यंत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad