ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, चमोली

चमोली जिले में दो महिलाओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस में तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। तहसील नारायणबगड़ के नामतोल गांव की निशा पत्नी पूरण सिंह घर में पंखे से फंदे से लटकी मिली

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

निशा के भाई पदम सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक को मामले में तहरीर देते हुए हत्या की आशंका जताई। पदम सिंह ने बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2018 में पूरण सिंह से हुई। आरोप लगाया कि पूरण सिंह ने दूसरी शादी कर ली है जिसके कारण वह उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

वहीं दूसरी ओर पोखरी तहसील के अंतर्गत ग्राम तोणजी में माहेश्वरी देवी (29) पत्नी पूरण लाल घर में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली। राजस्व उपनिरीक्षक मनोज बर्त्वाल, मोहन सिंह और शांति प्रसाद डिमरी ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता बीर सिंह निवासी लमगौडी जिला रुद्रप्रयाग ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad