ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। खबरों की मानें तो घटना सुबह करीब 5 बजे की है। गोविंदा सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया।

अब एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को आईसीयू में रखा गया है।


कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे गोविंदा
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।


गोविंदा के काम की निर्देशक भी करते हैं तारीफ
90 के दशक में अगर किसी ने सबसे ज्यादा फिल्में दी हैं, तो वो गोविंदा हैं। उन्होंने डायरेक्टर डेविड धवन के साथ मिलकर सुपरहिट फिल्म दी हैं। गोविंदा को लेकर अक्सर अभिनेता तारीफ करते रहते हैं। गोविंदा इतने टैलेंटेड थे कि वो 12 घंटों का काम सिर्फ दो घंटों में खत्म कर सकते हैं। अभिषेक ने कहा एक बार डेविड सर ने मुझे बताया कि वो कहीं पेरिस में एफिल टॉवर के पास शूट कर रहे थे, वो वहां फिल्म हीरो नंबर 1 का कोई सेग्मेंट था, वो शूट कर रहे थे। उनके पास वहां शूट करने की इजाजत नहीं थी और ज्यादा समय भी नहीं बचा था, गोविंदा ने उनसे कहा कि आप कैमरा चालू कीजिए. गोविंदा ने 15-20 मिनट में ये गाना शूट कर लिया था।


इन सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं गोविंदा
गोविंदा को उनकी सुपर हिट फिल्मों के कारण जाना जाता है। उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘राजा भइया’, ‘चलो इश्क लड़ाएं’, ‘जोरू का गुलाम’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘बेटी नंबर 1’, ‘घर घर की कहानी’ जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad