खबर शेयर करें -

76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर भी हुई चर्चा, दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले लाभ राशि देने का प्रस्ताव

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में बुधवार को अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुग्ध संघ के संचालन, वित्तीय मामलों, कर्मचारियों से जुड़े विषयों और आगामी 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संचालक मंडल के समक्ष कुल 34 प्रस्ताव रखे गए। इनमें से कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी दी गई, जबकि कुछ प्रस्तावों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर भेजने पर सहमति बनी।

दिवंगत किशन सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ हुई। अध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप; जून में पेट दर्द के बाद सामने आया मामला

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। बैठक में उनके नाम से नवनिर्मित दुग्ध समिति भवन का निर्माण कराए जाने पर भी सहमति बनी।

76वें सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर मंथन

बैठक में आगामी 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर रणनीति बनाई गई। इसके अलावा अधिवेशन से संबंधित प्रस्तावों को निबंधक के समक्ष भेजने सहित दुग्ध संघ की आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

संचालक मंडल के सदस्यों ने दुग्ध संघ के संचालन, कार्यप्रणाली और विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय विषयों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया। चर्चा के बाद कई प्रस्तावों को पारित किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर भेजने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें -  रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले लाभ राशि देने का प्रस्ताव

बैठक में दुग्ध उत्पादकों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। दुग्ध संघ द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 2 करोड़ 52 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ 75 लाख रुपये की दुग्ध लाभ राशि संस्था से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पूर्व भुगतान किए जाने संबंधी प्रस्ताव को निबंधक के पास भेजने पर सहमति बनी।

इसके अलावा कर्मचारीगण को 17 प्रतिशत बोनस/एक्स-ग्रेशिया दिए जाने का प्रस्ताव भी निबंधक को भेजने पर सहमति बनी। वहीं कामगारों सहित दुग्ध संघ से जुड़े करीब 440 श्रमिकों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

बकाया राशि की वसूली को लेकर सख्ती के निर्देश

बैठक के दौरान विपणन एवं परिवहनकर्ताओं पर बकाया राशि की वसूली को लेकर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने स्पष्ट किया कि बकाया धनराशि की वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने जॉइंट कमिश्नर से की मुलाकात, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

उन्होंने निर्देश दिए कि जो संबंधित परिवहनकर्ता एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करते हैं, उनके खिलाफ ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही बकाया धनराशि की वसूली के लिए संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी और दीपा देवी रैक्वाल सहित सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, प्रभारी सुरेश चंद्र, स्टोर प्रभारी खलील अहमद समेत दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad