breaking news
खबर शेयर करें -

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी काजिम रजा को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें पदमुक्त कर खनन निदेशालय (देहरादून) से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया है। शासन ने उनकी जगह अमित गौरव को हरिद्वार जिले के जिला खनन अधिकारी का नया प्रभार सौंपा है।

​विवादों और वायरल वीडियो के बाद गिरी गाज

​काजिम रजा पिछले कुछ समय से लगातार विभिन्न विवादों के कारण सुर्खियों में बने हुए थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उनकी उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के एक वरिष्ठ नेता के साथ तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था, जिससे विभाग की भी किरकिरी हो रही थी।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: रिश्तों का कत्ल: देवरानी ने बनाई जेठानी की अश्लील फर्जी आईडी, कोर्ट के हंटर के बाद FIR!

​पत्रकार से अभद्रता और साठगांठ के भी आरोप

​यूकेडी नेता से विवाद के अलावा, एक स्थानीय पत्रकार के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने को लेकर भी काजिम रजा की कार्यशैली लगातार सवालों के घेरे में थी। यही नहीं, उन पर क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन को लेकर कथित साठगांठ और गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप भी लग रहे थे। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार बढ़ते जन-आक्रोश और विवादों को देखते हुए शासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं में 'क्रेडिट वॉर': अब माँ कालिका मंदिर सौंदर्यीकरण के श्रेय पर छिड़ा नया सियासी घमासान

​प्रशासनिक हलके में मंचा हड़कंप

​शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, काजिम रजा को मुख्य कार्यालय (निदेशालय) में अपनी सेवाएं देनी होंगी, जबकि अमित गौरव तत्काल प्रभाव से हरिद्वार जिले का खनन कार्यभार संभालेंगे। तीर्थ नगरी हरिद्वार में अवैध खनन हमेशा से एक संवेदनशील मुद्दा रहा है, ऐसे में इस बड़े फेरबदल को शासन की ओर से व्यवस्था सुधारने के लिए की गई एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।