ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: जिले के भिकियासैंण भतरौंजखान मोटर मार्ग में पीपलीमंडी के पास बस में सवार एक यात्री ने दूसरे यात्री को बीड़ी पीने से मना किया तो उसने चाकू से वार कर घायल कर दिया. इससे बस में चीख पुकार मच गई. पीड़ित दिनेश चंद्र ने इस मामले में थाना भतरौंजखान में तहरीर सौंप आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बस में बीड़ी पी रहा था युवक: बुधवार की शाम भिकियासैंण भतरौंजखान मोटर मार्ग में ग्राम नानणकोटा डमरा निवासी दिनेश चंद्र पुत्र इंद्र राम अपनी पत्नी बसंती और बेटियों के साथ घर जाने के लिए भतरौंजखान से भिकियासैंण के लिए बस में बैठे थे. इस दौरान बस की पिछली सीट में बैठा एक युवक धूम्रपान कर रहा था. बस में महिलाएं और बच्चे सवार होने के चलते युवक से बीड़ी पीने से मना किया.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

मना करने पर किया हमला: युवक नहीं माना और धूम्रपान करता रहा. जब बस में बीड़ी का काफी धुंआ हुआ और लोगों को परेशानी होने लगी, तो उन्होंने युवक को एक बार फिर टोका कि बीड़ी न पिए. दिनेश के टोकने पर धूम्रपान कर रहा युवक उससे भिड़ गया और जान से मारने की धमकी देने लगा. अचानक युवक ने अपनी सीट से उठकर सब्जी काटने वाले चाकू से दिनेश पर वार ​कर दिया.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

स्मोकर के हमले में यात्री घायल: खुद को बचाने के दौरान दिनेश के बायें हाथ का अंगूठा कट गया और गले में चाकू से कट गया. इस घटना से बस में सवार अन्य यात्रियों की चीख पुकार निकल पड़ी. बस के परिचालक राजेंद्र शर्मा ने किसी तरह हिम्मत दिखाकर युवक के हाथ से चाकू छीनकर उसे बस से बाहर फेंक दिया. लोगों की सूचना पर भतरौंजखान थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

हमलावर पुलिस हिरासत में: पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि दिनेश के गले में चार टांके लगे हैं. पीड़ित दिनेश चंद्र ने इस मामले में थाना भतरौंजखान में तहरीर सौंप आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार ने बताया कि आरोपित अंकुर कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी, फैजपुर बागपत उत्तर प्रदेश नशे में था. आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है. तहरीर पर कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad