लालकुआं। अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र के ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। गुरुद्वारा मार्केट के पास से शुरू हुआ मार्च नगर के मुख्य बाजार से होते हुए गांधी पार्क पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया।
मार्च में शामिल लोगों के हाथों में जलती मोमबत्तियां और न्याय की मांग से जुड़े पोस्टर थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
गांधी पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भुवन पाठक ने कहा कि चार वर्ष बीतने के बावजूद अंकिता भंडारी मामले में न्याय न मिलना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने भाजपा सरकार पर मामले में दोषियों को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश की जनता इस पूरे प्रकरण को लेकर सरकार से जवाब मांगती रहेगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, विशाल झा, बीना जोशी, राजेंद्र सिंह खनवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, कुंदन मेहता, उर्मिला धामी, रजनी जोशी, गोविंद दानू, नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रभात पाल, नीरज चौधरी, हर्ष बिष्ट, त्रिलोक सिंह मेहता, प्रदीप बथ्याल, अमजद खान, मोहन कुड़ाई, मीना कपिल, दीपक बत्रा और शेखर जोशी समेत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कैंडल मार्च के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और मामले में जवाबदेही तय करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।


