ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत न्यूज (ओखलकांडा/नैनीताल):

​ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा ओखलकांडा मल्ला में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कृषि विभाग की कैंटर (संख्या UK04 CB 1819) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

​दुर्घटना में मृतक की पहचान चालक कमल जोशी (25) पुत्र हरीश जोशी, निवासी मानाघेर के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता (59) पुत्र हरक सिंह, पंकज सिंह (27) पुत्र लक्ष्मण सिंह (निवासी धानाचुली) तथा रोहित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र (निवासी पस्या) घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

​हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

​प्राथमिक उपचार के पश्चात मंत्री कैड़ा के निर्देश पर तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। मंत्री ने हल्द्वानी अस्पताल के डॉक्टरों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

​इसके अतिरिक्त, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर मृतक चालक का पोस्टमार्टम मौके पर ही कराने की व्यवस्था कराई, जिसके बाद पीएचसी ओखलकांडा में पोस्टमार्टम प्रक्रिया संपन्न हुई। मंत्री ने जिला प्रशासन को मृतक के आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा राशि देने और घायलों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

  1. ​हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा, “कमल जोशी की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद है। संकट की इस घड़ी में सरकार परिजनों के साथ खड़ी है।” फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।