अग्रसर भारत ब्यूरो | लालकुआँ / बिंदुखत्ता
15 अगस्त 2026
बिंदुखत्ता के कार रोड पर कांग्रेसियों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का जोरदार संदेश दिया। राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर जब पदयात्रा शुरू की, तो “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “स्वतंत्रता दिवस अमर रहे” और “महात्मा गांधी अमर रहे” के गगनभेदी उद्घोष से बिंदुखत्ता का पूरा कार रोड इलाका गूंज उठा।
कार रोड पर उमड़ा जनसैलाब और देशभक्ति का जोश
बिंदुखत्ता के मुख्य कार रोड से होकर गुजरी इस भव्य रैली में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, मातृशक्ति, युवा और पूर्व सैनिक शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे पदयात्रियों के उत्साह ने पूरे क्षेत्र के वातावरण को ऊर्जा और देशप्रेम से सराबोर कर दिया।
वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी मौजूदगी
इस विशाल तिरंगा रैली में क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
-
- हेमवती नंदन दुर्गापाल (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) सुपुत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल)
- हरेंद्र बोरा (वरिष्ठ कांग्रेस नेता, लालकुआँ विधानसभा)
- प्रदीप बाथियाल (बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष)
- पुष्कर सिंह दानू (बिंदुखत्ता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष)
- कुंदन सिंह मेहता (आर्मी से सेवानिवृत्त वरिष्ठ कांग्रेसी नेता)
- मोहन कुड़ाई (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता)
- पंकज दानू (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता)
- प्रमोद कलोनी वरिष्ठ कांग्रेस नेता,
- छोटू दानू, मनोज दानू,
- इसके साथ ही महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
राष्ट्र के नाम संदेश:
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का दिन है। बिंदुखत्ता के कार रोड से निकला यह देशभक्ति का संदेश हर नागरिक के दिल में राष्ट्र के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराता है।


