ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गौलापार क्षेत्र में 14 नवंबर को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि वाहन चालक ने तेज रफ्तार से स्कूटी सवार को टक्कर मारी थी। साथ ही घटना के बाद उसके साथ मौजूद उसका साथी भी मौके से फरार होने की कोशिश में था।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

आशा पत्नी नासिर निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर 24 ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि उसका बेटा साहिल अपने पड़ोसी नब्बू के साथ मजदूरी करने गौलापार गया हुआ था। बाद में वे लोग स्कूटी पर सवार होकर घर को वापस आ रहे थे। नब्बू स्कूटी चला रहा था, जब वे खेड़ा चौराहे के पास पहुंचे, तो विपरीत दिशा से तेज गति से एक वाहन आ रहा था। वाहन चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

जिससे साहिल बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद अपने साथी साहिल की मदद करने की बजाय नब्बू  उसे गंभीर हालत में छोड़कर भागने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि नब्बू ने साहिल का मोबाइल फोन भी छीन लिया, जो कि बाद में गायब पाया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

हादसे में घायल साहित को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता की तहरीर पर काठगोदाम थाने में नब्बू और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad