ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में दुकान के बाहर पानी डाल रहे दुकानदार पर कुछ लोगों ने पानी की बर्बादी का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकानदार को बुरी तरह पीटा और धमकी देकर फरार हो गए।

घटना का विवरण:
बनभूलपुरा के लाइन नंबर 3, आजादनगर निवासी गाजी खान (पुत्र अतीक अहमद खान) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मार्च की दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी दुकान ‘साईं ट्रेडर्स’ के बाहर जमी धूल को हटाने के लिए पानी का छिड़काव कर रहे थे। तभी लाइन नंबर 2 निवासी फैसल (पुत्र स्व. इरशाद) वहां पहुंचा और पानी की बर्बादी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने गाजी को थप्पड़ मार दिया और दुकान बंद कराने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व सभासद समेत दो गिरफ्तार

इसके बाद जुबैर, जीशान और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर गाजी को बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। गाजी के पिता अतीक अहमद मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाया।

यह भी पढ़ें -  दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, छह समितियों में बांटा गया 32 लाख रुपये का बोनस

 

पुलिस कार्रवाई:
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं:दुखद समाचार सड़क हादसा कल दो किशोरों की मौत के बाद, आज इलाज के दौरान एक और किशोर ने तोड़ा दम;
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad