खबर शेयर करें -

बगीचे में चौकीदारी के लिए गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हल्द्वानी से डाग स्क्वायड बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। ग्राम किशनपुर छोई निवासी 60 वर्षीय गोविंद फर्त्याल गांव के जाने-माने काश्तकार थे।

यह भी पढ़ें -  एलबीएस कॉलेज में कोषाध्यक्ष पद के लिए खुशी मेहता का प्रचार तेज, छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान का किया वादा

बगीचे में चौकीदारी के लिए गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। हल्द्वानी से डाग स्क्वायड बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में आज ट्रैफिक डायवर्जन: नैनीताल रोड पर नहीं चलेंगे वाहन, जानिए पूरा रूट प्लान

ग्राम किशनपुर छोई निवासी 60 वर्षीय गोविंद फर्त्याल गांव के जाने-माने काश्तकार थे। शनिवार देर शाम बगीचे की चौकीदारी के लिए चले गए थे। रात में घर नहीं पहुंचे। रविवार सुबह पनचक्की के समीप नहर में उनका नग्न हालत में शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

रविवार को ही स्वजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में स्वजनों की ओर से तहरीर दी गई थी। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन भी मौके से किए गए। प्रथमदृष्टया हत्या के बिंदुओं को लेकर भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🗳️ उत्तराखंड में SIR का अंतिम चरण पूरा, मतदाता सूची का डाटा फ्रीज; 3 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad