खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा हिंसा की घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और यहां घायलों व पीड़ितों से कुशलक्षेम पूछी और साथ ही पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जानकारी भी ली। 

बनभूलपुरा हिंसा की घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और यहां घायलों व पीड़ितों से कुशलक्षेम पूछी और साथ ही पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम कोर्ट के आदेश पर पहले से हो रहा था। लेकिन यह हमला सुनियोजित था। जिस तरह से हमारी पुलिस पर हमला हुआ है। यह बहुत ही दुख की बात है। यह देवभूमि है। इन लोगों ने कानून तोड़ा है और देवभूमि की छवि को खराब करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें -  🟥 रुद्रपुर: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,सहेली का भाई निकला शैतान, पुलिस जांच में जुटी

वही कई पत्रकारों को भी बुरी तरह से पीटा गया है। जिस तरह से उनकी हत्या का प्रयास हुआ है। जिन लोगों ने संपत्ति जलाई है। वीडियो फुटेज के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहां जो भी सामान एकत्रित किया गया था उस पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें -  🟥 भवाली: व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे हिरासत में, POCSO समेत गंभीर आरोपों में जांच तेज

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad