ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को हल्द्वानी में तीन स्थानों पर अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर छापा मारा। क्लीनिक संचालक टीम को कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई। 

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी टीम ने अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता भंडारी और संयुक्त निदेशक ग्रेड डॉ. चंद्रा पंत ने किया। टीम ने रामपुर रोड स्थित तीन क्लीनिकों सौर चंद्र क्लीनिक, विश्वजीत क्लीनिक गन्ना सेंटर और कमला क्लीनिक का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन क्लीनिकों में कोई वैध चिकित्सा डिग्री या कानूनी दस्तावेज नहीं मिले। इसके अलावा, बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही क्लीनिक संचालकों से उनके पास किसी भी प्रकार के प्रमाण या वैध दस्तावेज की मांग की, लेकिन संचालकों ने कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

इसके बाद विभाग ने इन क्लीनिकों को बंद करवा दिए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसे अवैध और झोलाछाप क्लीनिकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad