ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपना जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी गीता धामी के साथ सुबह राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIVH) पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के साथ बातचीत करते और उनके साथ समय बिताते नजर आए। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने के अनुभव को मुख्यमंत्री ने भावुक और यादगार बताया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संस्थान में बच्चों के साथ बिताए पल उनके लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ केक काटना और उनसे बातचीत करना उनके जन्मदिन का विशेष अनुभव रहा। बच्चों की मुस्कान, आत्मविश्वास और अपनापन देखकर वह भावुक हो उठे।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर इससे अनमोल उपहार उनके लिए कुछ और नहीं हो सकता।

बच्चों में प्रतिभा और सपनों की कमी नहीं: सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा, साहस और सपनों की कोई कमी नहीं है। उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर, प्रोत्साहन और सहयोग उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।