ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने 2013 से परेशान परिवार को दिलाया न्याय भूमि के पैसे डकार चुके प्रॉपर्टी डीलर से पूरी रकम वापस लौटाई, सालों से चक्कर काट रहे परिवार ने न्याय मिलने पर आयुक्त का जताया कोटि-कोटि आभार।

विगत जनता दरबार की जनसुनवाई में आयुक्त ने फरियादी देवकी अधिकारी निवासी द्वाराहाट अल्मोडा व भूमि विक्रेता सतविंदर की समस्या के समाधान हेतु आज जनसुनवाई में बुलाया था। दोनों पक्षो को सुनने के पश्चात आयुक्त ने भूमि विक्रेता सतविंदर को एक सप्ताह के भीतर फरियादी को धनराशि का इंतजाम कर खाते में अंतरित करने को कहा था।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

आयुक्त कार्यालय में आये भूमि विक्रेता द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा देवकी अधिकारी के खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए है। जिस पर 2013 से परेशान फरियादी देवकी अधिकारी ने आयुक्त का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

गौरतलब है कि देवकी अधिकारी निवासी द्वारहाट ने वर्ष 2013 में सतविन्दर सिंह से ग्राम जयनगर तहसील रूद्रपुर में 1800 वर्ग फीट भूमि 12 लाख रूपये में क्रय की थी तथा धनराशि खाते में जमा की गई थी। पिछले 10 वर्षों से विक्रेता न तो 12 लाख रूपये वापस कर रहा था ना ही भूमि पर कब्जा दे रहा था। उन्होंने आयुक्त से 12 लाख की धनराशि वापस दिलाने की मांग की थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad