ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

किच्छा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के संदीप अरोड़ा को 6,147 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया। राजेश प्रताप सिंह को कुल 19,091 वोट, जबकि संदीप अरोड़ा को 12,944 वोट मिले।

बुधवार को मंडी समिति में हुई मतगणना कुल चार चक्रों में पूरी हुई। पहले चक्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली थी, जो अंतिम चक्र तक लगातार मजबूत होती गई।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

पहले चक्र में राजेश प्रताप सिंह को 6,986 वोट, जबकि संदीप अरोड़ा को 5,284 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने शुरुआत में ही 1,702 वोटों की बढ़त बना ली।

दूसरे चक्र में राजेश को 5,955 और संदीप को 4,870 वोट मिले। इस चक्र में कांग्रेस की बढ़त में 1,085 वोट और जुड़ गए। तीसरे चक्र में राजेश प्रताप सिंह को 4,088, जबकि संदीप अरोड़ा को 1,962 वोट मिले। इस चरण में कांग्रेस को सबसे बड़ी 2,126 वोटों की बढ़त मिली।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

चौथे और अंतिम चक्र में राजेश को 2,062 वोट और संदीप को 828 वोट मिले। चारों चक्रों के परिणामों के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने कुल 6,147 वोटों से निर्णायक जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय अब्दुल रशीद को 865 और नरेंद्र सिंह को 241 वोट मिले। वहीं 146 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना, जबकि 4,092 वोट अवैध घोषित किए गए। चुनाव में कुल 37,380 वोट पड़े।

जीत के बाद कांग्रेस और विधायक तिलक राज बेहड़ के समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला, जबकि भाजपा खेमे में निराशा छा गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।