खबर शेयर करें -

लालकुआं में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ: नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने लालकुआं में नगर के मुख्य बजार के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया‌. इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. इस मौके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का फूल मालाओं से जमकर स्वागत किया. कार्यालय खोलने के दौरान प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधन भी किया. इस दौरान कांग्रेस के लोगों ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के द्वारा देश के नौजवानों के रोजगार को समाप्त कर दिया गया है. केन्द्र और राज्य में सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं. भाजपा को अब लोकसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है. उन्होंने कहा हल्द्वानी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम शो पिस बनकर रह गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad